हल्द्वानी/देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए नैनीताल जिले के 21 प्रत्याशियों समेत कुमाऊं के 157 और गढ़वाल के छह जिलों के 161 (कुल 315) प्रत्याशियों के नामों की सूची बृहस्पतिवार रात जारी कर दी है। नैनीताल जिले में छह नामों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट की पत्नी गीता बिष्ट को भी टिकट दिया गया है। सूची प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद जारी की। जारी की गई सूची में बागेश्वर के 18, नैनीताल के 21, चंपावत के 12, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के 33-33, अल्मोड़ा के 40 प्रत्याशियों के नाम हैं।
नैनीताल जिले के प्रत्याशियों की सूची
निर्वाचन क्षेत्र का नाम आरक्षण श्रेणी समर्थित प्रत्याशियों के नाम
ककोड अनुसूचित जाति महिला नीमा देवी
चापह अनुसूचित जाति महिला रेखा आर्या
शिवलालपुर पांडे(छोई) अनुसूचित जाति किशोरीलाल पुत्र गंगा राम
गेबुआ अनुसूचित जाति देवेंद्र कुमार
ढोलीगांव पिछड़ी जाति महिला चंपा गोस्वामी
चिल्किया पिछड़ी जाति महिला नरेंद्र चौहान
चोरगलिया आमखेड़ा अन्य महिला ममता कार्की
तलिया अन्य महिला पूजा अरोड़ा
ओखलकांडा मल्ला अन्य महिला मनीषा बिष्ट
गहना अन्य महिला भावना कपिल
मेहरा गांव अन्य महिला गीता बिष्ट पत्नी हरीश बिष्ट
मालधनचौड़(चंद्र नगर) अन्य महिला सुमन खुल्बे
जग्गी बंगर अनारक्षित इंद्र सिंह बिष्ट
अमृतपुर अनारक्षित आनंद सिंह रावत
देवलचौड़ बंदोबस्ती अनारक्षित आनंद सिंह दरम्वाल (ब्लाक प्रमुख)
(हल्द्वानी तल्ली)
सूपी अनारक्षित देवेंद्र सिंह बिष्ट
जंगलिया गांव अनारक्षित संदीप गोस्वामी
दाड़िमा अनारक्षित कुंदन सिंह चिलवाल
भवाली गांव अनारक्षित रोहित अग्रवाल
दीनी तल्ली अनारक्षित दीपक मेलकानी
चौखुटा अनुसूचित जाति नारायण राम