फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों का दमुवाढूंगा चौक पर प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दमुवाढूंगा शिवपुरी जवाहर ज्योति में पेयजल संकट को लेकर दमुवाढूंगा चौक पर प्रदर्शन किया। स्थिति यह है कि दमुवाढूंगा में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है और वहां के लोगों को प्राइवेट टैंकर खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि दमुवाढूंगा के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए जूझ रहे हैं। स्थानीय विधायक हवा में गांठें बांधकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। ग्रामीण कई बार जलसंस्थान के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अफसरों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। रेनू अधिकारी ने जलसंस्थान के जेई, एसडीओ और लाइन मैन को मौके पर बुलाकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल डब्बू ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो भाजपा क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर जलसंस्थान का घेराव कर तालाबंदी करेगी। नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के खौफ  से जनहित के कार्य नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


इस दौरान जितेंद्र मेहता, किशोर जोशी, प्रकाश रावत, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, मुन्नी साह, प्रेमा जोशी, बसंत बल्लभ भट्ट, नीरज रावत, बलवंत सिंह, देवेंद्र भगत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें