फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा ने 11 किसानों को सम्मानित किया

Sat, 25 Feb 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को मोटा अनाज उगाने वाले और किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले 11 किसानों को सम्मानित किया। बरेली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में किसान सम्मान निधि योजना के चार वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस योजना के माध्यम से देश के 11 करोड़ किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये के तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये हर वर्ष भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में गोरखपुर से योजना को शुरू किया था। किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल ने मोटा अनाज उगाने का आह्वान करने के साथ उसके लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तारा सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष गौलापार मनमोहन गड़कोटी, रविंद्र बाली अनिल पांडे, भैरव दत्त खोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें