फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सोशल मीडिया के बयानवीरों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष का चेतावनी प्रेम पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा नेताओं की ओर से समय-समय पर सोशल मीडिया पर अनावश्यक बयानबाजी करने को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पत्र जारी कर इस तरह की हरकतों को पार्टी के सर्वमान्य निर्णय और सरकार के खिलाफ करार दिया है। कहा कि ऐसा करके कुछ लोग भाजपा को कमजोर कर रहे हैं। चेताया है कि इस तरह अभियान चलाकर सोशल मीडिया में लिखने पर संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से भाजपा से जुड़े कई लोग अलग-अलग मौकों पर पार्टी संगठन और सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। लोग भी इन बयानों को न केवल चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं बल्कि उस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पार्टी और संगठन के खिलाफ बाकायदा सोशल मीडिया में अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने अति महत्वपूर्ण सूचना के नाम से एक पत्र जारी किया है। यह पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में बिष्ट ने कहा है कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इसमें अपनी बात रखने के लिए अलग से प्लेटाफॉर्म है। परंतु कुछ लोगों की ओर से बेवजह सोशल मीडिया में अभियान चलाया जा रहा है। इससे समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का हवाला देते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि वह इस तरह की बयानबाजी से बचें। जिलाध्यक्ष बिष्ट का कहना है कि जिन लोगों ने ऐसा काम किया है। पार्टी फोरम में उचित जगह अपनी बात न रखकर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के सर्वमान्य निर्णय और सरकार के खिलाफ लिखकर संगठन को कमजोर करने का काम किया गया है। बिष्ट ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा दो गुटों में बंटी हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें