फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने गोल्ज्यू देवता मंदिर में लगाई अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर पहुंचकर वहां अर्जी लगाई। न्याय की फरियाद लेकर मंदिर में लगाई अर्जी में लिखा गया है कि जिला पंचायत सदस्य उनके साथ थे। चुनाव से पहले उन्होंने उनके यहां रात्रि भोजन किया। दूसरे दिन सुबह जब उनसे संपर्क किया तो उनके फोन स्विच ऑफ मिले। काफी संपर्क करने के बाद पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी व अन्य कार्यकर्ताओं ने उक्त सदस्यों को अगवा कर उनके निर्वाचन प्रमाणपत्र छीन लिए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने मामले में गोल्ज्यू के साथ-साथ हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें