फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: अजय भट्ट लखपति तो पत्नी हैं करोड़पति, भाजपा प्रत्याशी की चल संपत्ति 28 लाख बढ़ी; जानिए ब्योरा

Thu, 28 Mar 2024 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कुमाऊं में चुनावी कौतिक का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट समेत कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तो वहीं अजय भट्ट की चल और अचल संपत्ति में भी पांच साल में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट की चल और अचल संपत्ति में पांच साल में इजाफा हुआ है। उनकी चल संपत्ति 28 लाख और अचल संपत्ति 11 लाख रुपये बढ़ गई है। पिछले चुनाव में बिना वाहन के रहे अजय भट्ट इस चुनाव में तीन वाहनों के मालिक हो गए हैं। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में करीब आठ गुना इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


वर्ष 2019 के चुनाव में दिए गए शपथपत्र में अजय भट्ट की चल संपत्ति 69,98,358.89 रुपये थी, जो पांच साल में बढ़कर 98,05,377 रुपये हो गई है। इसके अलावा पिछले चुनाव में अचल संपत्ति 15,39,800 रुपये थी, जो अब 26,39,800 रुपये हो गई है।

Trending Videos

दरअसल वर्ष 2019 में अजय भट्ट को पहाड़ से उतारकर तराई-भाबर की सीट का प्रत्याशी बनाया गया था। उस समय उनके पास प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी था। उनके सामने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बड़ी चुनौती थे लेकिन भट्ट ने हरीश रावत को तीन लाख 39 हजार 96 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया था।  इस बंपर जीत की बदौलत ही उन्हें रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री बनाया गया था। 

पिछले चुनाव में दिए गए शपथपत्र में उनके पास सोना 94.8 ग्राम था और चांदी 2.8 किलोग्राम थी। इस चुनाव में दिए शपथपत्र में उनके पास सोना 104.80 ग्राम और चांदी 2.80 किलोग्राम है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

अजय भट्ट (भाजपा प्रत्याशी)
आयु: 64
पिता का नाम: कमलापति भट्ट
पता: गांधी चौक, सदर बाजार रानीखेत जिला अल्मोड़ा।

संपत्ति का ब्योरा
नकदी: 386000 रुपये
पत्नी के पास नकदी : 90,500 रुपये
वाहन : दो मारुति जिप्सी और एक वोक्सवैगन वर्टस कार, पत्नी के पास : स्विफ्ट डिजायर
सोना: 104.80 ग्राम,  चांदी: 2.80 किलोग्राम
पत्नी के पास सोना: 603.50 ग्राम, चांदी: 1.25 किलोग्राम
कुल चल संपत्ति की कीमत : 98,05,377 रुपये
पत्नी के नाम पर : 10219811 रुपये
कुल अचल संपत्ति: 2639800 रुपये
पत्नी के नाम : 2,60,50,000 रुपये।
बैंक ऋण व देय-पत्नी पर: 1905347 रुपये
अपराध: शून्य 
शिक्षा: विधि स्नातक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें