नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. ललित मोहन पांडेय ने जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और समाज के शैक्षिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि संकायाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि जनजातीय समुदाय भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. तेज प्रकाश जोशी, डॉ. हेम चंद्र पांडे ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में कुलदीप कोहली प्रथम, पूजा बोरा द्वितीय, श्वेता सिंह और कृतिका ने तृतीय जबकि मनीष कोहली और रिया लोहनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।