द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का समापन हो गया।
मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. सीएमएस रावत ने कहा कि पांच साल से ऊपर के हर व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट के शारीरिक श्रम की जरूरत है।
हमें अपने स्वास्थ्य के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं बल्कि खेलकूद और पौष्टिक आहार नियमित लेने की जरूरत है। एथलेटिक मीट में बिरला स्कूल 24 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ ओवर आल चैंपियन रहा। निर्मला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
इंटर स्कूल एथलेटिक मीट में बिरला स्कूल के अभय नेगी, आदित्य सती एवं बिरला स्कूल की उत्कर्षा पांडे, निर्मला स्कूल की मौरीन सिंह और डीएवी की प्रीति जोशी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला।
शिवालिक स्कूल के चेयरमैन रमेश शर्मा, निदेशक अनिल जोशी, सेंट लारेंस स्कूल के प्रबंधक सुनील जोशी एवं प्रधानाचार्या अनीता जोशी एवं सिंथिया स्कूल के प्रवींद्र रौतेला, डा. प्रमोद जोशी, डा. एचएस भंडारी, डा. संजय जुयाल, शेखरचंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।