भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पर्यटन विभाग की ओर से 25वें राज्य स्थापना दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर बर्ड वॉचिंग, कायकिंग, नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रेकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और फूड कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। भंडारी ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।