फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

Tue, 25 Apr 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर मृतको की बाईक   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएच 121 हल्दुआ बेरियर के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक काशीपुर के रहने वाले थे और प्रतापपुर से रामनगर आ रहे थे। मौत से दोनों के घरों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 कुंडेश्वरी (काशीपुर) के खरमासी गांव के किशन (29) पुत्र भीमसेन और जितेंद्र (18) पुत्र थानसिंह सोमवार शाम बाइक से रामनगर की ओर आ रहे थे। एनएच 121 हल्दुआ बेरियर के पास सामने से आई ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवक मजूदरी करते थे। किशन अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। जितेंद्र तीन भाई-बहनो में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजन भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दोनों किस काम से जा रहे थे इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।  पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राहुल राठी ने बताया कि ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर फरार हो गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें