फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ पर जाने से रोके गए बाइक सवार, 250 वाहन रोका

Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में दूसरे दिन भी पुलिस ने अभियान चलाया और वाहनों की चेकिंग की। ईद के अगले दिन भी पहाड़ों पर दो पहिया वाहनों को जाने से रोका गया। पहाड़ों के रास्तों पर किसी भी तरह के स्टंट और बाइक रेसिंग को रोकना पुलिस का मकसद रहा। पुलिस ने सौ से ज्यादा वाहनों का चालान किया, जबकि काठगोदाम के चेकिंग प्वाइंट पर ही 250 बाइक चालकों को रोक दिया।
विज्ञापन

सीओ के नेतृत्व में मंगलवार को भी काठगोदाम के चेकिंग प्वाइंट पर टीम पहुंची और वाहनों की जांच शुरू कर दी। पहाड़ से तो वाहन आते रहे लेकिन पहाड़ पर जाने वाले वाहनों को गंभीरता से चेक किया गया। दोपहर ही सौ से ज्यादा वाहनों की जांच कर चालान का चालान काटे गए। यहां प्रमुख रूप से बाइक पर ही ध्यान दिया गया। उन्हें चेकिंग प्वाइंट से ही हल्द्वानी की ओर लौटाया गया। हालांकि चार पहिया वाहन चालकों को जाने दिया गया। सोमवार को भी यहां 74 वाहनों के चालान किए गए थे।
उधर, शहर के कालाढूंगी रोड पर कई जगह जाम लगा। कालाढूंगी चौराहा से आगे दो-दो लाइन में टेंपाे की कतार की वजह से जाम लगा। रोडवेज के सामने भी बसों के लगातार जाने से जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें