फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/चोरगलिया। चोरगलिया रोड पर शनिवार दोपहर बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छिटककर दूर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी कार से एसटीएच भिजवाया जहां पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूरज राना (33) अपनी पत्नी ज्योति के साथ शनिवार को किसी कार्य से खटीमा से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे। चोरगलिया थाने से आगे पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दंपती के सिर में गंभीर चोट आ गई। कार सवार नेपाली मूल के दंपती बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि सूरज और ज्योति दोनों को अस्पताल भिजवाया। दोपहर सवा 12 बजे सूरज की मौत हाे गई। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।



खटीमा के बुजुर्ग की मौत
हल्द्वानी। 31 मई को गदरपुर के महतोश मोड़ के निकट सड़क हादसे में घायल हुए मधुसूदन हलदार (79) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान एसटीएच में मौत हाे गई। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि परिवार के लोग उन्हें घायलावस्था में लेकर आए थे। बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट थी। छह दिन तक चले इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें