मालधन में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो (Ramnagar Road Accident) गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मालधन के आनंदनगर पीपलपड़ाव निवासी हरीश कुमार (26) शनिवार शाम 6:30 बजे पीरूमदारा से मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। जब वह मालधन नंबर आठ मंदिर के पास पहुंचे तभी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरीश कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत हुई।