फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी नयागांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सर्वोदय नगर ऋषिकेश निवासी विनोद (33) पुत्र सुच्चा सिंह नया गांव में सड़क किनारे टेंट लगाकर रहता था। वह देसी दवाखाना चलाता था। मंगलवार शाम वह रामनगर से बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे घर पर अपने पिता को फोन कर उसने बताया कि वह नया गांव पहुंचने वाला है। जब 20 मिनट तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने फोन किया, लेकिन फोन उठा नहीं। रात को घर वालों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह वनकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का एक्सीडेंट हुआ है। उसकी बाइक और शव सड़क किनारे जंगल में पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें