फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पैर का पंजा शरीर से अलग; जांच शुरू

Mon, 16 Nov 2026 10:48 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार प्रदीप हलदार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक के पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बाइक (UK 06 BK 0927) का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर जाने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


पुलिस ने की पहचान

सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर के रूप में की है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से भिजवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी बरामद हुआ।

विज्ञापन

 

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि गोला बाईपास रोड पर एक दिन पहले भी सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रहे हादसों से इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन से मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें