फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गड्ढे में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, महिला चोटिल

Thu, 13 Aug 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे ने बाइक सवार परिवार को हादसे का शिकार बना दिया। चढ़ाई पर गड्ढे में जाने से बाइक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार महिला चोटिल हो गई जबकि उसकी गोद में बैठी दो वर्षीय बच्ची और बाइक चला रहा उसका पति बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सात नंबर निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी नीतू धौनी और दो वर्षीय बच्ची को लेकर अस्पताल गए थे। पत्नी को अस्पताल में दिखाने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। चढ़ाई पर सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इससे बाइक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में नीतू बाइक समेत करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिरकर चोटिल हो गई। राजेंद्र सिंह और उनकी दो वर्षीय बच्ची को चोट नहीं आई। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि नीतू को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें