फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर, एक युवक की मौत

Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर में बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली के बीच भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात ग्राम महराया निवासी मतलूब खां (40) अपने साथी इश्तियाक खां के साथ बाइक से लालपुर से घर जा रहा था। महराया रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां मतलूब को मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार मतलूब खां मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी सलमा ने चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें