फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar Traffic: जाम से निजात के लिए रामनगर में बनेगा बाईपास, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 25 Apr 2025 11:04 AM IST
हीरा मेहरा जीवन कुमार, संवाद

सार

रामनगर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नेशनल हाईवे रामनगर में बाईपास बनाने की तैयारी में है। चिल्किया से आमडंडा तक बाईपास का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
Traffic Jam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नेशनल हाईवे रामनगर में बाईपास बनाने की तैयारी में है। चिल्किया से आमडंडा तक बाईपास का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे 309 को फोर लेन बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। पीरूमदारा, टांडा मल्लू पर दो ओवर ब्रिज भी प्रस्तावित हैं। वन विभाग की ओर से पेड़ों के कटान के बाद हाईवे को फोर लेन बनाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग में इस पर कार्यवाही चल रही है। काशीपुर से लेकर नया गांव चिल्किया तक हाईवे फोर लेन होगा। इसके बाद हाईवे पर बाईपास बनाया जाएगा। एनएच के सहायक अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि काशीपुर रोड पर रामनगर शहर से चार किमी. पहले नया गांव चिल्किया से बाईपास बनाया जा रहा है। नया गांव चिल्किया से होते हुए बाईपास पूछड़ी में कोसी नदी तक पहुंचेगा। कोसी नदी पर पुल बनाया जाएगा और इसके बाद छोई गांव से होते हुए बाईपास टेड़ा गांव पहुंचेगा। टेड़ा गांव के पास भी कोसी नदी पर पुल बनेगा और यहां से बाईपास आमडंडा में नेशनल हाईवे पर मिलेगा। 

काशीपुर से लेकर रामनगर तक नेशनल हाईवे 309 पर फोर लेन बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। -प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें