फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों के लिए खुले बिजरानी, सीतावनी, भंडारपानी जोन

Thu, 16 Oct 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट पार्क में बिजरानी, रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी, भंडारपानी जोन बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया है। पहले दिन बिजरानी में 48, सीतावनी और भंडारपानी जोन में 24 जिप्सियों से पर्यटकों ने सफारी की।
विज्ञापन

हर साल मानसून सीजन को देखते हुए 30 जून से बिजरानी, सीतावनी, भंडारपानी जोन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। 15 अक्तूबर से जोन खुलते हैं। बुधवार सुबह छह बजे रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बिजरानी में फीता काटकर जोन का शुभारंभ किया। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने टेड़ा में सीतावनी, भंडरपानी जोन में जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जोन का शुभारंभ किया। इस दौरान पार्क उपनिदेशक राहुल मिश्रा, वार्डन अमित ग्वासीकोटी, रेंजर ललित आर्या, नवीन पांडेय, संजय पांडेय, शेखर तिवारी, मदन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें