फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से धधक उठा बिजरानी का जंगल

Sun, 01 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी रेंज फिर भीषण आग से धधक उठा। हालांकि कर्मचारियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण कर कर लिया। अन्यथा आग अन्य रेंजों में विकराल रूप धारण कर सकती थी। पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया आग से अब तक कार्बेट नेशनल पार्क का कुल 281 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर राख हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया रविवार दोपहर पार्क के बिजरानी रेंज के आमडंडा क्षेत्र में अचानक आग लग गई थी। लेकिन आग से विभाग को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। इसके अलावा कालागढ़ रेंज में भी आग धधक गयी। दोनों इलाकों में लगी आग पर विभागीय कर्मचारियों ने देर रात में ही काबू पा लिया। वार्डन ने बताया कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन, रामनगर वन प्रभाग, बिजरानी रेंज में सबसे ज्यादा आग लगी है।

जिसमें 71 हेक्टेयर रामनगर वन प्रभाग तथा शेष 210 हेक्टेयर क्षेत्र कालागढ़, बिजरानी का जला है। जब कि अन्य रेंज भी आग की चपेट में हैं। उन्होंने बताया आग पर काबू पाने के लिये 37 फायर स्टेशन बनाये गये हैं। जहां पर 24 घंटे वनकर्मियों को तैनात किया गया है। श्री चंद ने बताया जंगलों में आग लगने से पानी की श्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में स्रोतों को टैंकरों में पानी ले जाकर भरा जा रहा है। ताकि वन्य जीवों के व्यवहार में प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया आग लगने से अमूमन रेंगने वाले जीवों की मौत हो जाती है। अन्य वन्यजीव आग लगते ही दूसरे इलाकों को भाग जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें