फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: सरकारी अस्पतालों में सस्ता हुआ इलाज, एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन तक का देना होगा कम शुल्क

Fri, 06 Sep 2024 10:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले भर के सरकारी अस्पतालों में जांच की नई दरें लागू हो गई हैं। अधिकतर जांच का शुल्क कम होने के बाद रोगियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Doctor - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले भर के सरकारी अस्पतालों में जांच की नई दरें लागू हो गई हैं। अधिकतर जांच का शुल्क कम होने के बाद रोगियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा पर्चा बनवाने और भर्ती शुल्क भी कम हो गए हैं। हालांकि अल्ट्रासाउंड जांच का शुल्क 570 से बढ़ाकर 680 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस ) के तहत शुल्क एवं यूजर चार्ज की नई दरें लागू की गई हैं। ऑपरेशन की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकतर जांचों का शुल्क कम हुआ है। कुछ जांचों के शुल्क में वृद्धि भी हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को जांच का शुल्क कम होने थोड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल और उप जिला अस्पतालों में ओपीड़ी पर्ची का शुल्क 20 और भर्ती शुल्क 50 रुपये किया गया है। पीएचसी और सीएचसी में पर्ची शुल्क घटाकर 10 रुपये किया गया है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि चिकित्सालय में जांच की नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- मुकेश बोरा प्रकरण: पीड़िता से पूछताछ, मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के बयान दर्ज; घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन


इन जांच के लिए अब देने पड़ेगा इतना शुल्क
जांच का नाम              पुरानी दर         नई दर
अल्ट्रासाउंड                570               680
सीटी स्कैन सिर           2285             880
सीटी स्कैन (पेट)         3424              3000
सीटी स्कैन (चेस्ट)      3420              1700
एक्स-रे                    287                 195
एक्सरा (स्पाइन)        574                500
ईसीजी                    287               150
ब्लड शुगर               57                 24
ब्लड शुगर (एचबीए1सी)  200         135
एलएफटी                   680              225
केएफटी                    370             225
कैलस्टॉल                  338             228
सीबीसी                     200           135
ब्लड ग्रुप                 114               60

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें