काशीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य भूपेश राय वर्मा को खनन माफिया की पैरवी करने पर एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रशेखर नैनवाल ने बताया कि रामनगर बार एसोसिएशन ने सदस्य प्रभात ध्यानी पर हमला करने वाले खनन माफिया की पैरवी नहीं करने की बात कही थी।
उन्होंने बताया कि सात, आठ अप्रैल को हुए प्रस्ताव के बाद काशीपुर बार एसोसिएशन के वकील भूपेश राय वर्मा द्वारा खनन माफिया की पैरवी की गई। विरोध करने पर उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य वकीलों पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिस पर काशीपुर बार एसोसिएशन ने उन्हें सदस्य पद से निष्कासित कर दिया।