फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्रम कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरीं भोजनमाताएं, जुलूस निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 Feb 2026 10:18 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले में चार श्रम संहिताओं के विरोध में भोजनमाताओं और आशा वर्कर्स ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शहर में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
नैनीताल में भोजनमाताओं की उपेक्षा के विरोध में जुलूस निकाली भोजन माताएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में चार श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र की भोजनमाताओं ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने शहर में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चारों लेबर कोड को तत्काल रद्द करने की मांग की।

बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की अध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि चार श्रम संहिताएं मज़दूरों की गुलामी के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार मात्र 3000 रुपये प्रतिमाह पर भोजनमाताओं से बेगारी करा रही है और उन्हें मानदेय भी साल में 11 महीने ही मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मानदेय नहीं बढ़ाया तो भोजनमाताएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मज़बूर होंगी। इस दौरान गीता सत्यवली, ममता देवी, विमला देवी, रोहित रुहेला, कमला रावत, नंदी देवी, हंसी देवी, आनंदी देवी, शांति देवी, बाला देवी, पदमा देवी, दीपा देवी आदि लोग मौजूद रहे।

नैनीताल की मॉल रोड पर जुलूस निकालकर प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने नगर में प्रदर्शन किया। इसके बाद तल्लीताल डांठ में नुक्कड़ सभा कर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान भोजनमाताओं को 12 माह का वेतन देने, शीघ्र उन्हें नियमित करने, भोजनमाता के कार्य के अलावा अन्य कार्य न लेने, पूर्व में निकाली गई भोजनमाताओं को फिर से कार्य पर रखने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि उनके साथ न्याय नहीं किया गया तो भोजनमाताएं प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगी। प्रदर्शनकारियों में तारा टम्टा, भगवती, मुन्नी, दीपा, सबीना, नंदी, चंपा, मंजू, सरिता, उर्वशी उर्मिला आदि रहीं।

विज्ञापन


उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने अखिल भारतीय आम हड़ताल में शामिल होकर तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के संबंध में डीएम ललित मोहन रयाल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर चंद्रा सती, दुर्गा टम्टा, प्रेमा अधिकारी, भगवती शर्मा, देवकी रौतेला, नीरू पुजारी, प्रभा बिष्ट, सरिता कुरिया आदि मौजूद रहीं। लालकुआं में भोजनमाताओं ने हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान चंपा, हेमा, पुष्पा, कमला, रेखा, काजल, सरस्वती, गंगा आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें