भीमताल (नैनीताल)। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) ऑललाइन मॉनिटरिंग विशेषज्ञ, नोडल अधिकारी रोहित जयाड़ा ने रविवार को अधिकारियों के साथ यहां एसटीपी में लगाए जा रहे सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मॉनिटरिंग पोर्टल के वाटर क्वालिटी डाटा के अनुसार एसटीपी जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिला है।
उन्होंने जल संस्थान को प्लांट का प्रभावी संचालन कराने के लिए कहा। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि एसटीपी के मेंटनेंस और संचालन के लिए शासन से पैसा की डिमांड की गई है। ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को कम से कम एक महीने की अवधि के लिए ट्रायल रन पर रखा जाएगा, ताकि डेटा के आधार पर काम की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के स्वच्छ गंगा मिशन के तहत उत्तराखंड के 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले 18 एसटीपी प्लांट में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। भीमताल के 1.25 एमएलडी एसटीपी में भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इस दौरान मयंक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद