भीमताल (नैनीताल)। अलचौना के चांफी में नारायण दत्त तिवारी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को युवा व्यापार मंडल भीमताल और बेलवाल टाइगर के बीच मैच खेला गया। युवा व्यापार मंडल ने पहले खेलते हुए 148 रन बनाए। जवाब में बेलवाल टाइगर की टीम 48 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच भीमताल के मुकेश जोशी हैट्रिक लेने पर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रधान पूरन भट्ट, आयोजक करन दनाई, सूरज धौनी, केतन भंडारी आदि रहे।