हल्द्वानी। राज्य मार्ग संख्या 10 के तहत भीमताल प्रभाग के किलोमीटर 13 से 15 के बीच डामरीकरण की वजह से भीमताल-रानीबाग-भीमताल मार्ग पर तीन से 15 दिसंबर तक वाहनों का संचालन ठप रहेगा। सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक वाहनों को ज्योलिकोट के रास्ते भेजा जाएगा।
एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि भीमताल प्रभाग में किलोमीटर 13, 14 एवं 15 बोहराकून के पास डामरीकरण का कार्य होना है। यह बुधवार से 15 दिसंबर तक हर दिन सुबह आठ बजे से 12 बजे तक होगा। ऐसे में भीमताल और रानीबाग के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। स्थानीय निवासी, आम जनमानस, वाहन स्वामी, चालक तथा वह पर्यटक जिन्हें सुबह 07:30 बजे से 12:30 बजे तक भीमताल से हल्द्वानी की ओर व हल्द्वानी से भीमताल की ओर यात्रा करनी है वह असुविधा से बचने के लिए भवाली- ज्योलिकोट मार्ग का प्रयोग करे।