फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विकास निधि खर्च करने में भीमताल-रामनगर विधायक सबसे पीछे, नैनीताल के खाते में जमा है अच्छी रकम

Wed, 29 Oct 2025 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

वर्ष 2025-26 की विधायक निधि खर्च करने में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट सबसे पीछे हैं। लालकुआं, नैनीताल के विधायकों के खातों में अब भी विकास कार्यों की अच्छी-खासी रकम बची हुई है।
विज्ञापन
money - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2025-26 की विधायक निधि खर्च करने में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट सबसे पीछे हैं। लालकुआं, नैनीताल के विधायकों के खातों में अब भी विकास कार्यों की अच्छी-खासी रकम बची हुई है। नैनीताल जिले में छह विधानसभाएं हैं। सभी विधायकों की ओर से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए ग्राम्य विकास विभाग भीमताल को प्रस्ताव भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों के तहत ही विधायक निधि जारी की जाती है। इनसे पेयजल, स्कूल की मरम्मत, कक्षा कक्षों के निर्माण, मंदिर के सौंदर्याकरण, खेल मैदान, स्वास्थ्य उपकरण, जल संरक्षण के कार्य, शौचालय, व्यायामशालाएं, छात्रावासों, पुस्तकालयों और सीसी रोड समेत अन्य विकास कार्य किए जाते हैं। मगर विकास कार्यों के लिए धन खर्च करने के मामले में कुछ विधायकों के हाथ तंग चल रहे हैं। इसमें अब तक सबसे कम रकम भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने खर्च की है। फिर रामनगर से भाजपा के विधायक दीवान सिंह बिष्ट का नंबर आता है। नैनीताल की विधायक सरिता आर्या और लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की भी निधि अभी काफी बची हुई है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने विधायक निधि पूरी खर्च कर ली है।

भीमताल विधानसभा में जनहित से जुड़े कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। शेष विधायक निधि खर्च करने के लिए प्रस्ताव भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। - राम सिंह कैड़ा, भीमताल विधायक
विज्ञापन


रामनगर में विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों की कई फाइलें मुख्य विकास अधिकारी के स्तर से लंबित हैं। स्वीकृति होते ही क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। -दीवान सिंह बिष्ट, विधायक, रामनगर

एमएलए की ओर से खर्च की गई विधायक निधि
विधानसभा        विधायक निधि          खर्च
रामनगर           4.90 करोड़        1.97 करोड़

भीमताल           4.90 करोड़        28.18 लाख

लालकुआं         4.90 करोड़         3.27 करोड़
विज्ञापन

नैनीताल           4.90 करोड़         4.02 करोड़
हल्द्वानी            4.90 करोड़        4.90 करोड़
कालाढूंगी         4.90 करोड़        4.90 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें