भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के बाद ओटीपी नहीं आने से लोग परेशान हैं। पूर्व सभासद भूपेंद्र कनौजिया ने बताया कि भीमताल में गैस सिलिंडर के लिए लोगों की ओर से बुकिंग की जा रही है लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को सिलिंडर कब मिलेगा, इसे लेकर चिंता सताने लगी है। कनौजिया ने कहा कि इंडियन गैस एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने डीएम से समस्या हल करने की मांग की है।