फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टोल और पार्किंग के टेंडर कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सभासदों ने नगरपालिका अध्यक्ष के नाम ईओ रोहिताश शर्मा को पत्र सौंपकर नगर क्षेत्र में टोल एवं पार्किंग के टेंडर कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि नैनीताल में पर्यटकों एवं स्थानीय वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण नगर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने और नगरपालिका की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में संचालित टोल एवं पार्किंग स्थलों के संचालन के लिए नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया कराई जानी जरूरी है। नगर क्षेत्र के टोल एवं पार्किंग स्थलों के संचालन के लिए शीघ्र टेंडर आमंत्रित कराएं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। पत्र सौंपने वालों में सभासद गीता उप्रेती, मनोज साह जगाती, सपना, कागज, राकेश, गजाला कमाल, रमेश प्रसाद आदि रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें