फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से चमकेंगे भवाली के वार्ड

विज्ञापन
भवाली नगर पालिका में बोर्ड बैठक लेते पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर पालिका परिषद के सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई, इसमें सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा के सामने रखीं। बैठक में भवाली के वार्डों में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि पालिका से स्वीकृत विकास कार्य जो पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा नहीं किए गए हैं, उन्हें तीन नोटिस देने के बाद ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नैनीताल रोड, सेनेटोरियम, पंत स्टेट, दुगई स्टेट में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल संस्थान से सहमति बनाकर किया जाएगा। अगले सप्ताह से पालिका बोर्ड सभी वार्डों में खुली बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुनेगी। इस दौरान ईओ ईश्वर सिंह रावत, मनोज तिवारी, प्रियंका जोशी, इंद्र कपिल, सुनील मेहता, ममता बिष्ट, पूजा भारती, नाजमा खान, किशन अधिकारी, विनोद तिवारी, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए पारित -
-नगर के भोनियाधार में एक लाख लीटर के पानी टैंक बनाया जाएगा।
-टैंक के साथ एक किमी नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
-40 लाख की लागत से नई पाइप लाइन लगाई जाएंगी।
-सरकारी, अर्द्ध सरकारी स्कूलों में पालिका विकास कार्य कराएगी।
-पालिका खेल मैदान में क्रिकेट पिच, बास्केट बॉल कोर्ट और दर्शक दीर्घा का निर्माण।
-खेल मैदान के चारों ओर दीवारों का जीर्णोद्धार।
-रामगढ़ रोड पर पालिका भूमि पर शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
-सफाई कर्मचारियों के लिए शासनादेश के अनुरूप मानदेय बढ़ाना स्वीकृत किया गया।
-चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें