नैनीताल। खेल मैदान में आयोजित एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए भवाली डॉमिनेटर ने शानदार प्रदर्शन किया और बोर्ड पर 173 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी माउंट की टीम ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया। हालांकि, माउंट की टीम लक्ष्य से महज एक कदम दूर रह गई और 172 रन ही बना सकी। भवाली डॉमिनेटर ने मात्र एक रन से मुकाबले को जीतकर अगले दौर में जगह पक्की की।