फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीच सड़क पलटी कार, तीन घायल

Wed, 08 May 2024 04:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल मार्ग में पलटी कार - फोटो : नैनीताल मार्ग में पलटी कार
विज्ञापन
कालाढूंगी। लाल मिट्टी के पास मंगलवार को बेक्र फेल होने से कार पलट गई। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग नैनीताल से वापस रामपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

रामपुर के स्वार निवासी उमेश वर्मा अपनी पत्नी भावना व भतीजी गोरी वर्मा के साथ रामनगर हनुमान धाम दर्शन के बाद नैनीताल घूमने आए थे। नैनीताल से उमेश वर्मा अपनी कार यूपी22 डब्ल्यू 1543 से वापस लौट रहे थे। इस दौरान लाल मिट्टी के पास ब्रेक फेल होने के बाद कार सड़क पर पलट गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन

अचानक लगे हैंडब्रेक से पलटी कार

रामनगर। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास हैंड ब्रेक लगने से कार पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को मामूली चोटे आई। एसएसआई प्रथम मोहम्मद यूनुस ने बताया रामनगर से हल्द्वानी जाते समय छोई के पास चालक द्वारा अचानक कार का हैंडब्रेक लग गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादमें में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद कार सवार अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

नैनीताल मार्ग में पलटी कार- फोटो : नैनीताल मार्ग में पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें