फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी रूट पर भवाली डिपो ने लगाईं तीन अतिरिक्त बसें

Wed, 08 May 2024 04:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी में ग्रीष्मकालीन सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तराखंड परिवहन के भवाली डिपो की ओर से तीन अतिरिक्त बसें नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर लगाई गई है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए फेरे बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान नैनीताल में देश-विदेश से लाखों सैलानी छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए भवाली डिपो ने नैनीताल-हल्द्वानी रूट के लिए तीन अतिरिक्त बसें लगाई है। जल्द ही काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो भी उक्त रूट पर अतिरिक्त बसें दौड़ाएगा। भवाली डिपो के इंचार्ज जीवन कुमार ने बताया कि फिलहाल तीन अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ देखते हुए फेरे बढ़ाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें