फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भौंदू ने बुड्ढे से खरीदी स्मैक, मुजाहिद निकला पकिया का ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के पुराने उस्ताद गफूर बस्ती निवासी आसिफ उर्फ भौंदू और मुजाहिद को मंगलवार देर रात स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 16.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दरोगा मनोज कुमार यादव टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान गौलापार पार्किंग के पास उन्होंने आसिफ उर्फ भौंदू को शक होने पर पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने सात ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक दानिश बुड्ढा और शोएब नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। जब टीम लाइन नंबर 17 तिराहे के पास पहुंची तब देर रात सड़क किनारे खड़े मुजाहिद पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से भी पुलिस को 9.30 ग्राम स्मैक मिली। उसने पुलिस को बताया कि गफूर बस्ती निवासी फिरोज उर्फ पकिया से स्मैक खरीदी थी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसिफ उर्फ भौंदू के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें