रामनगर (नैनीताल)। मास्टर ब्लाॅस्टर के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पहुंते। वह शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में जंगल सफारी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी कॉर्बेट ने अपनी तैयारी की हुई है।
सचिन तेंदुलकर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। वह शाम को रामनगर पहुंचे। वह ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में ठहरे हैं। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में जंगल सफारी कर सकते हैं। वह राज्य अतिथि हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। पार्क की ओर से खिनानौली में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।