फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज

विज्ञापन
हल्द्वानी में भैयादूज के अवसर पर अपने भाई का टीका करती बहन। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। यम द्वितीया यानी भैया दूज पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। शुभ मुहूर्त में घरों में पूजा अर्चना हुई और पकवानों का भोग लगाया।
विज्ञापन

मुहूर्त काल सुबह 8:10 बजे से 11:55 बजे विशेष शुभ था। घर पहुंचे भाइयों को बहनों ने रोली तिलक लगाया और उनके सिर पर च्यूड़ा रखकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहन के हाथ का भोजन किया और उनको उपहार दिए। बुजुर्गों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। शास्त्रों में वर्णन है कि इस दिन सूर्य पुत्री यमुना से मिलने उसके भाई यमराज यानि मृत्यु के देवता यमुना के पास आते हैं। इसीलिए इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें