फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी के मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता जरूरी : मुख्य न्यायाधीश

Sun, 15 Mar 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला) भवाली में शनिवार को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि कोलोक्वियम का उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों की ओर से मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभागियों को कानून, जांच और पीड़ित सहायता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रणाली, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।
इस मौके पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पंत, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, डीएम ललित मोहन रयाल, उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरुण, संयुक्त निदेशक मो. यूसुफ, सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें