फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट से पांच किमी पहले रोका गैस का ट्रक

Wed, 21 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बेतालघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले डेढ़ माह से गैस संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने मंगलवार को बेतालघाट की ओर आ रहा सिलेंडरों से लदा ट्रक से पांच किमी पहले गजार में ही रोक लिया। देखते ही देखते मौके पर सिलेंडर लेने वालों की भीड़ लग गई। बाद में कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से गैस नहीं बंटी है। जैसे ही लोगों को पता चला कि सिलेंडरों से लदा एक ट्रक आ रहा है तो कई उपभोक्ता बाइक और अन्य वाहनों में खाली सिलेंडर लादकर गजार पहुंच गए। सिलेंडर लेने वालों की भीड़ लग गई और सिलेंडर लोगों को बांटने पड़े। घंटों लाइन में खड़े कई ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा भी किया। इधर, सिलेंडर लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि लगातार दो दिनों तक वह इस क्षेत्र में ही सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे।
खैरना, गरमपानी में गैस का संकट
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना और गरमपानी क्षेत्र में बीते डेढ़ माह से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज सिंह बिष्ट और कैलाश सिंह नेगी ने शीघ्र गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें