आस्थान शापिंग मॉल में बेस्ट सिंगिंग टैलेंट का पहला राउंड पूरा हो गया है। प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने गायन कला का प्रदर्शन किया। इसमें सात ने अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ मिथिलेश कुमार ने किया।
आस्थान इंटरटेनमेंट नेटवर्क के कार्यकारी निदेशक और संयोजक प्रणय श्रीवास्तव और अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आमिर अली, मानसी रावत, गिरीश चंद्र, राहुल कुमार, आशीष शर्मा, दीपिका नैनवाल, हेमंत मठपाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
द्वितीय चरण 12 जून को होगा। इस दौरान सुभाग सिंह, नवीन बिष्ट, शाहिद हुसैन, सुश्री मंजुला निर्णायक रहे।