फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हादसे को निमंत्रण दे रहे झुके बिजली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा। रामनगर के ग्राम पीरूमदारा स्थित देवीपुर औलिया क्षेत्र में लगे बिजली के पोल बड़े हादसों का संकेत दे रहे हैं। पीरूमदारा के ग्राम देवीपुर औलिया क्षेत्र में ऊर्जा निगम के 15 से अधिक कनेक्शन हैं। इसके लिए निगम ने यहां के लोगों को 240 वाट की लाइन से कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं विगत माह रामनगर क्षेत्र में आई आंधी व तेज बारिश से पीरूमदारा के ग्राम देवीपुरा औलिया क्षेत्र में बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। बावजूद इसके पोलों को ठीक नहीं किया गया। वहीं अब यह पोल गिरने की स्थिति में हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम की लापरवाही कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें