किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ का 68वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आवास विकास कार्यालय पर बेहड़ ने अपने परिजनों व समर्थकों के साथ मिलकर केक काटा। रविवार सुबह विधायक बेहड़ के रुद्रपुर स्थित आवास पर कई लोग बधाई देने पहुंचे थे। यहां पर सोनू चौहान, शिशुपाल आदि ने विधायक को चांदी का मुकुट पहनाकर केक काटा। बेहड़ ने लालपुर से महाराजपुर जाने वाली दो करोड़ की लागत से बनी सड़क का उदघाटन किया। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, बबलू चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, विजय पाल यादव, विजय प्रकाश यादव आदि थे।