फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीकाॅम ऑनर्स की कक्षाएं शुरू नहीं होने पर भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीकॉम ऑनर्स के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को अपनी मांगों के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। भारी फीस जमा करने के बावजूद कक्षाएं नहीं चलने से नाराज छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे प्रति सेमेस्टर करीब 27 हजार रुपये फीस के रूप में चुका रहे हैं जो बड़ी धनराशि है। इसके बावजूद विभाग में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि होली के बाद से विभाग में नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हैं जिससे उनका पाठ्यक्रम पिछड़ रहा है। छात्रों ने यह भी दावा किया कि विभाग में कार्यरत शिक्षकों को पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिससे शिक्षकों में रोष है और वे कक्षाओं से अनुपस्थित हैं।
जब छात्र मुख्यालय पहुंचे तो उस समय विश्वविद्यालय में शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े साक्षात्कार चल रहे थे। कुलपति प्रो. डीएस रावत साक्षात्कार के बीच से बाहर आए और छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्रों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कर पढ़ाई सुचारु नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कुलपति ने छात्रों को मामले की त्वरित जांच कराने और जल्द से जल्द नियमित कक्षाएं शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए। प्रदर्शन के दौरान मनीषा, यामिनी, प्रियांशी, योगिता, कंचन, गरिमा, सानिया, संगीता, हर्षित, अंकित, गोविंद कुमार, हर्षवर्धन सहित बीकॉम ऑनर्स के दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें