नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग ने 9 मई से होने वाली बीएड परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2014 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए मंडलभर में 17 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1502 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सर्वाधिक 288 अभ्यर्थी एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी जबकि सबसे कम 15 अभ्यर्थी देवभूमि इन्स्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजूकेशन बनबसा में परीक्षा देंगे। पांडे ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम कुविवि की वेबसाइट kuexam.ac.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे ने बताया कि परीक्षा 3 जून तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक होगी। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 59 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
साथ ही पं.बीडी पांडे डिग्री कालेज बागेश्वर में 44, राजकीय पीजी डिग्री कालेज बेरीनाग में 45, एमबी राजकीय पीजी कालेज हल्द्वानी में 288, राधेहरि राजकीय पीजी कालेज काशीपुर में 176,एचएनबी राजकीय डिग्री कालेज खटीमा में 104, राजकीय पीजी डिग्री कालेज लोहाघाट में 60, पिथौरागढ़ कालेज में 63, रामनगर में 40, रानीखेत में 43, एसबीएस डिग्री कालेज रूद्रपुर में 198, एलबीएस कालेज आफ एजूकेशन महुवाडाबरा जसपुर में 120, सूरजमल अग्रवाल प्राईवेट कन्या महाविद्यालय किच्छा में 62, डा.सुशीला तिवारी बीएड कालेज सितारगंज में 30, देवभूमि इंस्ट्यूट आफ प्रोफेशनल एजूकेशन बनबसा में 15, देवभूमि इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन लालपुर में 60 जबकि राजकीय पीजी डिग्री कालेज बाजपुर में 95 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।