आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम ढिकुली में संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी को उत्तराखंड में मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीका प्रसाद उनियाल ने कहा कि पार्टी को जनता के हितों की लड़ाई के लिए तत्पर होना पड़ेगा। तभी उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडे ने पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप की चर्चा को विस्तार देने तथा उत्तराखंड के सरोकारों को एक आयाम देने की बात कही।
जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश सत्यवली ने पार्टी के विस्तार पर विचार रखे। जगदीश जोशी ने देवभूमि डायलॉग की परिकल्पना को साकार करने की वकालत की। सम्मेलन में उमेश तिवारी, हरीश रावत, गिरीश मेलकानी, नवीन तिवारी, अजय शर्मा, सतविंदर सिंह, गुरदीप सिंह गिल, प्रेरणा गर्ग, दयानंद शर्मा, अनवर अंसारी, सोनू अली, निर्मला भट्ट, नीमा भट्ट समेत रामनगर, काशीपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत, मौलेखाल, पवलगढ़, हल्द्वानी, काठगोदाम के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।