फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई से निखर उठा सरियाताल झील का सौंदर्य

विज्ञापन
सफाई के बाद नैनीताल स्थित सरिताताल - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया था कि वह एक पखवाड़े के भीतर सरियाताल झील की सफाई करा देंगे, लेकिन यह आश्वासन हवा हवाई साबित हुआ। जिस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग को 133 सीआरपीसी का नोटिस जारी किया तो विभागीय अधिकारी हरकत में आए। अफसरों ने एक दो नहीं बल्कि तीन मशीनें लगाकर आनन फानन में झील की सफाई करा दी।
विज्ञापन

बता दें कि महीने भर पहले जिलाधिकारी सविन बंसल ने सरियाताल क्षेत्र में विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। तब क्षेत्र के लोगों ने सरियाताल झील की गंदगी दिखाते हुए कहा था कि सिंचाई विभाग कभी भी झील की सफाई नहीं कराता है। जिससे झील लगातार प्रदूषित हो रही है। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरिश्चंद्र भारती को 15 दिन के भीतर झील की सफाई के आदेश दिए थे।
तब सिंचाई विभाग ने लिखित रूप से डीएम को 15 दिन में सफाई कराने का आश्वासन दिया था। इसके 18 दिन बाद डीएम ने फिर इस झील का निरीक्षण किया तो वहां न तो सफाई मिली और न हीं सौंदर्यीकरण कार्य। इस पर डीएम ने नोटिस जारी किया। नोटिस मिलते अफसरों ने झील की सफाई का अभियान शुरू किया जो शुक्रवार को पूरा हो गया। झील की सफाई होने से उसका सौंदर्य निखर उठा है।
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी झील की सफाई नहीं हुई जिस कारण सिंचाई विभाग को 133 सीआरपीसी का नोटिस जारी कराना पड़ा। अब ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विभाग ने सरियाताल झील की सफाई करा दी है। झील की सफाई होने से वह प्रदूषण से तो बचेगी ही साथ ही पर्यटकों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। - सविन बंसल जिलाधिकारी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें