फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवक पर भालू ने किया हमला, घायल

Thu, 10 Aug 2023 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज अंतर्गत तिलियापुर बीट में भैंस चराकर घर लौट रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सितारगंज के एक अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गौला नदी पार बौढ़खत्ता निवासी शमशाद अली ने बताया कि यमीन चौहान (16) पुत्र शमशेर चौहान निवासी कोर्टखरा स्थित गुर्जरखत्ता के जंगल में भैंस चराने गया था। घर लौटते वक्त पक्की पुलिया के पास घात लगाए बैठे भालू ने यमीन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । शोर मचाने पर खत्ते के लोगों के मौके पर पहुंचते ही भालू जंगल की ओर भाग गया। यमीन को शक्तिफार्म अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सितारगंज के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पंवार ने बताया कि वन विभाग ने सूचना मिलने पर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित को जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें