फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर भालू का हमला

विज्ञापन
नैनीताल में भालू के हमले से घायल गंगा देवी बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नयना रेंज के जंगल में घास काटने गई महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। वहीं, भालू के हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घायल महिला को मुआवजा दिलाने और ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामसभा सौड़ के तोक पुनिया निवासी गंगा देवी (42) पत्नी डूंगर सिंह अपने साथी महिलाओं भगवती देवी और विद्या देवी के साथ रविवार सुबह घर से एक किमी दूर नयना रेंज के जंगल में घास काटने गई थी। उक्त तीनों महिलाएं जैसे ही जंगल पहुंची थी, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने गंगा देवी पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान गंगा देवी दरांती से भालू पर लगातार प्रहार करती रही, लेकिन भालू ने उसे नहीं छोड़ा। बताया जाता है कि इसी बीच गंगा देवी के साथ मौजूद महिला ने भालू पर पत्थर से प्रहार किया। इस कारण भालू गंगा देवी को छोड़ जंगल की ओर भाग गया।
महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। पुनिया तोक निवासी इंद्र सिंह, बालम सिंह, गीता देवी आदि घायल गंगा देवी को बीडी पांडे अस्पताल लाए। चिकित्सकों के मुताबिक गंगा देवी का बायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हुआ है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों से हमले में घायल गंगा देवी के परिजनों को मुआवजा दिलाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें