फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीन, शिमला ने मारी सेंचुरी, लौकी में आई नरमी

सार

हल्द्वानी में त्योहारी सीजन के बावजूद कई सब्जियों के दाम अब भी काफी ऊंचे हैं। बारिश से फसलें बर्बाद होने के कारण बीन और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां सौ रुपये किलो से ऊपर बिक रही हैं। हालांकि कुछ हाट बाजारों में मामूली राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी। त्योहारी सीजन में भी कुछ सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। बीन शिमला जैसे सब्जियों के दाम सौ रुपये किलो के पार पहुंच चुके हैं। लौकी जैसी कुछ सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इस समय त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के कारण दाम महंगे होने से लोग मनपसंद सब्जियों का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजार में आलू 30 और 35 रुपये किलो बिका। फूल गोभी 60, पत्ता गोभी 30, टमाटर 40 रुपये किलो बिकी। सबसे ज्यादा महंगी सब्जी बीन 120 और शिमला 100 रुपये किलो की दर से बिक रही है। प्याज 25, तुरई 20, पहाड़ी कद्दू 40 और करेला 30 रुपये प्रति किलो है।
सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि पिछले 10 दिनों के बाद इस हफ्ते सब्जी के दामों में थोड़ा कमी आई है। आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि बारिश के कारण कई राज्यों में फसलें बरबाद हुई हैं। पर्वतीय जिलों में भी बारिश से सब्जियों को नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि जगह जगह लगने वाली हाट बाजार में सब्जियों के रेट कम होने से लोगों को थोड़ा राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें