फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अस्थायी पार्किंग स्थलों पर जुटाई जाएंगी मूलभूत सुविधाएं

Wed, 20 Dec 2023 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। क्रिसमस और थर्टीफस्ट के मौके पर नैनीताल के अस्थायी पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। क्रिसमस और नववर्ष पर व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पर्यटन सीजन, क्रिसमस व थर्टीफस्ट में हर साल नैनीताल में पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोक दिया जाता है। इस दौरान अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में प्रशासन ने अस्थायी पार्किंग स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए कमर कस ली है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रूसी बाईपास समेत अन्य अस्थायी पार्किंग में पेयजल, बिजली और मोबाइल टायलेट की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें