फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोश्या कुटौली तहसील में बीते दो दिनों से डेरा जमाए महिला की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिनन धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। बता दें कि विमला देवी का विवाह 11 साल पहले हुआ था और वह अपने पति के साथ हल्द्वानी में रहती थी।
विज्ञापन


 विवाह के चार साल बाद हल्द्वानी में ही चंदन सिंह नामक युवक से उसका परिचय हुआ। चंदन सिंह उसे वर्ष 2012 में नौकरी का झांसा देकर अपने साथ नोएडा ले गया। तब विमला देवी पति को छोड़कर अपने दो बच्चों क्रमश: किरन और विवेक के साथ-साथ सात तोला सोने से जेवरात भी ले गई थी।

 चंदन सिंह ने महिला को बताया था कि वह रामगढ़ ब्लाक के सुयालबाड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। इधर, इसी माह 12 फरवरी को चंदन सिंह ने महिला को बताया कि उसे दो-तीन दिन के लिए घर जाना है और घर जाने की बात कहकर वह नोएडा से चला गया।
विज्ञापन


 लेकिन जब दो-तीन दिन में चंदन नहीं लौटा तो महिला अपने दोनों बच्चों के साथ चंदन को खोजते हुए सुयालबाड़ी स्थित उसके घर आ पहुंची, लेकिन यहां चंदन मिला नहीं मिला। यही नहीं चंदन के घरवालों ने उसे अपनाने से साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद न्याय की गुहार करते हुए महिला दो दिन पहले तहसील कोश्या कुटौली पहुंची। वहां उसने एसडीएम दयानंद सरस्वती को आपबीती बताई। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने महिला के पिता से कोश्या कुटौली तहसील में पहुंचने को कहा।

बुधवार को पिता कोश्या कुटौली तहसील में पहुंचे। देर रात इस मामले में महिला ने चंदन सिंह निवासी दोफाट के खिलाफ तहसीलदार को तहरीर दी। तहसीलदार ने चंदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहसीलदार ने बताया कि आरोपी चंदन सिंह की गिरफ्तारी के लिए शीघ्र ही दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें